JNVST Class 6 Admission 2006-2027:- अगर आप अपने बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में कराना चाहते हैं, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब अभिभावकों और विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए इसे बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी 7 अगस्त तक करे आवेदन
एक विद्यार्थी केवल एक बार दे सकेगा परीक्षा
नवोदय विद्यालय समिति के नियमों के अनुसार प्रत्येक विद्यार्थी को JNVST में केवल एक बार शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसलिए आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करना बेहद जरूरी है।
यदि आवेदन में गलत जानकारी दी जाती है या किसी महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाया जाता है, तो विद्यार्थी का आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेजों और जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।
JNVST Class 6 Admission के लिए जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभिभावकों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी 7 अगस्त तक करे आवेदन
- विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो
- विद्यार्थी के हस्ताक्षर
- माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर
- कक्षा 5 का प्रमाण पत्र, जिस पर स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर हों
- विद्यार्थी का आधार कार्ड
- आवेदन के लिए मोबाइल नंबर
- अन्य आवश्यक जानकारी/दस्तावेज, जैसा आवेदन पोर्टल पर मांगा जाए
JNVST के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- अभिभावक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- जिसका लिंक हम आप को निचे दिए है
- आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर Class 6 Admission/JNVST Registration से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई बेसिक जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अब विद्यार्थी का फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें।
- जानकारी सही होने पर आवेदन फॉर्म को Submit कर दें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक
28 नवंबर 2026 को होगी JNVST चयन परीक्षा
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को उपलब्ध सीटों और निर्धारित नियमों के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी 7 अगस्त तक करे आवेदन
परीक्षा का परिणाम मार्च या अप्रैल 2027 के आसपास जारी होने की संभावना है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए समय-समय पर NVS की आधिकारिक जानकारी देखते रहें।